जी हां TATA Harrier EV अब आने वाली है और कब आएगी आज आपको इस लेख मे पता चलेगा और इस गाड़ी में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं , लास्ट टाइम हमने भारत मोबिलिटी शो में इस गाड़ी को देखा था और वहां से हमें बहुत सारी जानकारी पता चली थी और अभी भी कुछ नई न्यूज़ आई है और बहुत सारे अपडेट्स आए हैं तो जो आपको जाना बहुत जरूरी है अगर आप भी TATA Harrier EV लेने का पूरा ही प्लान बना रहे है तो जरूर देखे इसे
Tata Harrier EV का बाहर रूप वही͏ है जो IC͏E Har͏rier का है, पर इसमें कई EV के लिए खास बदलाव͏ हैं। हम यहाँ इसके बाहर के ,अंदर के तकनीकी फीचर्स , ͏बैटरी परफॉर्मेस ,चार्जिंग के बारे मे ,सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ,कीमत और लॉन्च दिन की पूरी जानकारी͏ दे͏ रहें हैं!
शानदार इंटीरियर और दमदार कम्फर्ट

Tata Harrier EV का केबिन लेआउट बेस मॉडल जैसा ही है लेकिन प्रीमियम टच के साथ अपडेट किया गया है। केबिन में दो बड़े डिजिटल डिस्प्ले हैं – एक 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसका 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरैमिक सनरूफ दिया गया है ,डुअल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें उपलब्ध हैं वायरलेस चार्जर और 10-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं,ड्राइवर की सीट 6-वे पावर और को-ड्राइवर की सीट 4-वे पावर एडजस्टेबल होगी इंटीरियर में डैशबोर्ड और डोर पैनलों पर सॉफ्ट-टच इन्सर्ट का इस्तेमाल किया गया है जिससे प्रीमियम एहसास मिलता है कुल मिलाकर केबिन विशेषकर लंबी यात्राओं में आरामदायक बैठने की पेशकश करता है।
दमदार बैटरी जो आपके लंबे सफर को आसान बना दे
कंपनी कह रही है कि तीन मॉडल्स इसमें आने वाले हैं दो बैटरी पैक के साथ कंपनी इसे लॉन्च करने वाली है तो जो बेसिक वेरिएंट रहने वाला है उसमें आपको 450 किमी तक की रेंज मिलने वाली है और जो टॉप एंड वेरिएंट में जो बैटरी पैक आपको मिल रहा है उसमें आपको 650 किमी तक की रेंज कंपनी ऑफर करने वाली है जो बेसिक वेरिएंट की हम बात कर रहे हैं उस वेरिएंट में आपको 60 किलो वाट की बैटरी आपको मिल रही है जो टॉप एंड वेरिएंट रहने वाला है उसमें 80 किलोवाट की बैटरी आपको मिलने वाली है तो ये चीज काफी सही है अच्छी खासी रेंज आपको मिलने वाली है|

हाई क्वॉलटि सेफ्टी फीचर्स जिससे आप बेफ़िकर रहे सुरक्षा को लेकर
सेफ्टी के बारे में तो आप सब लोग जानते ही है कि टाटा हमे किस तरीके से सेफ्टी प्रोवाइड करता रहा है सुरक्षा के लिहाज़ से देखा जाए तो Tata Harrier EV अच्छी ख़ासी लिस्ट पेश करता है। इसमें 7 एयरबैग, ABS+EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) स्टैण्डर्ड होंगे इसके अलावा 360° पार्किंग कैमरा, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो-होल्ड के साथ, सभी 4 डिस्क ब्रेक आदि भी मिलेंगे कुल मिलाकर Harrier EV की बॉडी और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा तकनीक, इसकी ICE व्हीकल जितनी ही मजबूत सुरक्षा प्रदान करेगी ओवरऑल गाड़ी बहुत ही ज्यादा मजबूत होने वाली है और काफी अच्छी रेंज आपको मिलने वाली है |
और सारे इलेक्ट्रिक कारों से तुलना
Tata Harrier EV की प्रतिस्पर्धा मुख्यत अन्य मिडियम साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगी। यह Hyundai Creta Electric Maruti Suzuki eVX और Mahindra XUV 9e के साथ टक्कर लेगी Tata Harrier EV अपने 500+ km रेंज और प्रीमियम फीचर सेट के चलते इन मॉडलों के बीच अच्छी पकड़ बनाएगा।

TATA Harrier EV की कीमत और कब तक मिलेगी
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार देखा जाए तो Tata Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹24.00 लाख से शुरू हो सकती है टॉप वेरिएंट की कीमत ₹28–30 लाख तक हो सकती है TATA Harrier EV के भारत में 5 जून, 2025 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है ,लॉन्च के तुरंत बाद ही डीलरशिप्स में बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी की वेबसाइट और अन्य विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है। कार खरीदने से पहले कृपया डीलरशिप या Car showroom से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। लेखक किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह नहीं देता ।
