प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)
किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता
योजना का संक्षिप्त विवरण (Scheme Details)
PM-KISAN योजना भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2019 में शुरू की गई एक प्रमुख योजना है जिसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों (प्रत्येक ₹2,000) में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
₹6,000
प्रति वर्ष सहायता
11.5 Cr+
लाभार्थी किसान
19
किस्तें जारी
योजना के मुख्य लाभ (Benefit)
1 वित्तीय सहायता: प्रति वर्ष ₹6,000 (तीन किस्तों में)
2 सीधा खाते में हस्तांतरण: DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि
3 कोई मध्यस्थ नहीं: सीधे किसानों तक लाभ पहुँचाना
4 पारदर्शी प्रक्रिया: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी जानकारी उपलब्ध
2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट (New Important Updates)
- 20वीं किस्त: जून 2025 में जारी होने की संभावना
- नया नियम: 1 जनवरी 2025 से जमीन स्वामित्व अनिवार्य
- अंतिम तिथि: eKYC और भू-सत्यापन 31 मई 2025 तक पूरा करें
- संयुक्त खाताधारक: अब केवल प्राथमिक खाताधारक को ही लाभ
आवेदन प्रक्रिया – चरण दर चरण (Application Process)
1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in
2 ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें
3 आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करें
4 OTP प्राप्त करके वेरीफाई करें
5 सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
6 फॉर्म जमा करें और रसीद सुरक्षित रखें
अभी आवेदन करें
पात्रता मानदंड (Eligibility)
| कौन पात्र है? | कौन पात्र नहीं है? |
|---|---|
| 2 हेक्टेयर (5 एकड़) तक भूमि वाले किसान | संस्थागत भूमि के मालिक |
| जमीन के स्वामित्व वाले किसान (2025 नियम) | सरकारी कर्मचारी/पूर्व मंत्री/सांसद/विधायक |
| किसान परिवार (पति, पत्नी, नाबालिग बच्चे) | आयकर दाता |
| सभी भूमि धारण करने वाले किसान | 10,000+ पेंशन पाने वाले |
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
🆔
आधार कार्ड
📄
भूमि प्रमाण पत्र
🏦
बैंक खाता विवरण
📱
मोबाइल नंबर
⚠️अधिक जानकारी के लिए PM-KISAN योजना पोर्टल पर विजिट करे |
