गर्मी में गुलाब जल (Rose Water) के फायदे 🌹
गुलाब जल एक प्राकृतिक टॉनिक है जो गर्मी के मौसम में त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके स्प्रे को बोतल में भरकर चेहरे, बालों या शरीर पर छिड़कने से कई लाभ मिलते हैं।
- गर्मी में चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से त्वचा तुरंत ठंडी हो जाती है।
- धूप या गर्मी से होने वाली लालिमा और जलन को शांत करता है।
- गुलाब जल प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है।
- ड्राई स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।

- रूई को गुलाब जल में भिगोकर आँखों पर रखने से डार्क सर्कल्स और सूजन कम होती है।
- लैपटॉप/मोबाइल की स्क्रीन से होने वाली आँखों की जलन को शांत करता है।
Home Remedies To Maintain Facial Moisture In Summer
गर्मियों में दही-बेसन फेस पैक के फायदे
गर्मी के मौसम में त्वचा को ठंडक, साफ़ और चमकदार बनाए रखने के लिए दही-बेसन फेस पैक एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। यह पैक त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है और इसे बनाना भी आसान है तो आइए जानते है इसको उपयोग करने से हमे क्या-क्या फायदा मिल सकता है |
- दही की ठंडी तासीर गर्मी से लाल हुई या जलन वाली त्वचा को शांत करती है और हमे ठंड का एहसास कराती है |
- बेसन त्वचा के पोर्स को साफ़ करके गर्मी में होने वाले पसीने और गंदगी को हटाता है जिससे हमारी त्वचा मे और भी निखार आता है |

- दही में लैक्टिक एसिड और बेसन में एंटी-टैनिंग गुण होते हैं, जो धूप से डार्क हुई त्वचा या स्किन को हल्का करने मे मदद करते है |
- बेसन त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल सोखता है और पोर्स को टाइट करता है।
- दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स से बचाते हैं।
- बेसन एक नैचुरल एक्सफोलिएंटर है, जो मृत त्वचा को हटाकर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
- गर्मी में अक्सर पसीने के कारण घमौरियां हो जाती हैं। इस पैक को लगाने से खुजली और रैशेज कम होते हैं।
Home Remedies To Maintain Facial Moisture In Summer
ग्लिसरीन (Glycerin) के फायदे

- ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करता है गर्मी में पसीना और डिहाइड्रेशन से त्वचा रूखी हो जाती है। ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखता है।
- ऑयली स्किन को बैलेंस करने के लिए नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं जिससे यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करके पोर्स को साफ रखेगा ।
- ग्लिसरीन त्वचा के डेड सेल्स हटाकर ग्लो बढ़ाता है और उसे निखारता है।
- ग्लिसरीन डैंड्रफ और खुजली कम करता है ग्लिसरीन मे नींबू का रस मिलाकर सिर पर लगाएं जिससे यह सिर को हाइड्रेट करके डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है
- ग्लिसरीन धूप से जली त्वचा को राहत देने तथा उसमे सुधार करने मे मदद करता है |
- गर्मी में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं इसको नारियल तेल के साथ ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से बालों को हाइड्रेट करके मुलायम बनाता है।
Home Remedies To Maintain Facial Moisture In Summer
गर्मी में चंदन लेप (Sandalwood Paste) के फायदे
चंदन (सफेद या लाल) इसकी ठंडी तासीर, एंटीसेप्टिक और सूदिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। आइए जानें इसके जबरदस्त फायदे

- चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर लगाने से धूप से जली त्वचा को शांत करके राहत पहुचाता है और ठंडक का एहसास कराता है
- चंदन ,नीम पाउडर और हल्दी मिलाकर लगाने से मुहांसों के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और रोजाना लगाने से मुहांसा को धीरे धीरे ठीक करता है |
- चंदन और मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर यह पोर्स को टाइट करता है|
- चंदन ,दूध और केसर का पेस्ट मिलाकर लगाने से धूप से खराब हुई त्वचा की रंगत निखारता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है|
- चंदन का लेप माथे, छाती या हाथ-पैरों पर लगाने से बॉडी हीट कम होती है और हमे ठंडक का एहसास होता है |
गर्मी में अलसी के बीज (Flaxseeds) के जबरदस्त फायदे
अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक, एनर्जी और हाइड्रेशन प्रदान करते हैं। आइए जानें गर्मियों में अलसी के बीज खाने और त्वचा पर लगाने के फायदे

- अलसी में फाइबर होता है, जो गर्मी में होने वाली पाचन समस्याओं को जैसे कब्ज इत्यादि को दूर करता है |
- इसके बीज से एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है और यह ठंडी तासीर होने के कारण यह पेट की जलन को शांत करता है|
- अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जिस कारण से ऑयली स्किन को कंट्रोल करने मे हमे मदद मिलती है तथा यह पिंपल्स को भी कम करता है|
- अलसी का तेल त्वचा में नमी बनाए रखता है तथा ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है |
- अलसी के तेल से बालों की मालिश करने बालों का टूटना कम होता है क्योंकि इसमे विटामिन E पाया जाता है |
🛡️ डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक अनुभवों पर आधारित हैं, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। कृपया किसी भी उपाय को अपनाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करें और किसी चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
