Home Remedy for Dry Face in Summer:गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा से त्वचा बहुत ज्यादा रूखी होने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय त्वचा को कोमल व ठंडा रखने में मदद करते हैं जिससे आप रिलेक्स महसूस कर सके |इस लेख मे नीचे बहुत ही फायदे मंद घरेलू उपाय दिए गए है जिससे कम खर्रचो मे आप का काम हो जाता है |
खीरे का फेस पैक:
- खीरे में 95% पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेटेड त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है। यह त्वचा की नमी बनाए रखकर रूखेपन को दूर करता है।
- खीरे में प्राकृतिक ठंडा करने वाले गुण होता हैं, जो धूप या गर्मी से लाल हुई त्वचा को शांत करती हैं। यह सनबर्न या जलन में भी राहत देता है।
- खीरे के स्लाइस या पेस्ट को आँखों पर लगाने से डार्क सर्कल्स और सूजन कम होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C सूजन घटाने में मदद करते हैं।

- गर्मी में त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है। खीरे का रस तेल नियंत्रित करके पोर्स को टाइट करता है और मुहांसों से बचाव करता है।
- खीरे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत निखारते हैं और गर्मी के कारण हुए टैन को हल्का करते हैं।
- त्वचा को पोषण देता है इसमें विटामिन A, C, व K पोटैशियम, और मैग्नीशियम होते हैं, जो त्वचा को पोषण देकर उसे चमकदार बनाते हैं।
शहद प्राकृतिक डिटॉक्स और भी बहुत सारे गुण
- शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है जो त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देता है|
- गर्मी में चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा ठंडी और ताज़ा महसूस होती है।
- शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और हीलिंग गुण होती हैं, जो धूप से जली त्वचा को शांत करती हैं।
- इसे एलोवेरा जेल या दही के साथ मिलाकर लगाने से टैन हल्का होता है

- शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पसीने और गंदगी से होने वाले मुहांसों को रोकते हैं।
- गर्मियों में सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और यह शरीर को ठंडक देकर हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है|
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और भी गुण
- एलोवेरा जेल में 99% पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेटेड त्वचा को तुरंत मॉइस्चराइज़ करता है जिससे आप की त्वचा ठंडी होती है |
- एलोवेरा जेल चिपचिपाहट महसूस किए बिना त्वचा को ठंडा और ताज़ा करता है।
- एलोवेरा जेल सनबर्न और टैनिंग का रामबाण इलाज के रूप मे काम करता है,इसमे एलोइन नामक यौगिक होता जो धूप से जली त्वचा और छाले को शांत करता है|

- एलोवेरा जेल डार्क स्किन पर रोजाना लगाने से रंगत हल्की होती है।
- एलोवेरा जेल ऑयली और मुहांसों वाली त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है |
- विटामिन C, E, और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं और झुर्रियों को रोकते हैं।
गर्मियों में दही के लाभदायक गुण

- दही सनबर्न और टैनिंग कम करता है चेहरे पर दही लगाने से धूप से होने वाली जलन और टैनिंग कम होती है।
- दही ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है और इसमे जिंक होता है, जो मुहांसों और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है।
- दही + शहद का फेस पैक लगाने से त्वचा में निखार आता है और यह त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है|
- दही में विटामिन B12, कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो गर्मी में कमजोर होने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दही या छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
- चेहरे पर दही लगाने से धूप से होने वाली जलन और टैनिंग कम होती है और आपको अधिक ठंडक व ताजगी का एहसास होता है |
- दही ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है इसमे जिंक होता है, जो मुहांसों और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करके आप को राहत देता है |
🛡️ डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक अनुभवों पर आधारित हैं, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। कृपया किसी भी उपाय को अपनाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करें और किसी चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
