बहुत ही जल्द OnePlus 13T जो कि चाइना में लांच किया गया था , इसका इंडियन वेरिएंट यानी कि OnePlus 13s इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है। स्मार्टफोन को Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। जिसका मतलब कि बहुत ही जल्द ये स्मार्टफोन इंडिया में आ जाएगा। लेकिन इंडियन वेरिएंट की जो स्पेसिफिकेशन है, ये थोड़ी सी डिफरेंट होने वाली है और आपको यहां पर क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है, क्या कुछ फीचर्स होंगे और किस प्राइस रेंज पर ये स्मार्टफोन मिलेगा आइए जानते है |
मजबूत डिस्प्ले और शानदार परफ़ॉर्मेंस
OnePlus 13s:अब हम बात कर लेते हैं यहां पर स्मार्टफोन की डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की। तो यह काफी गुड लुकिंग फोन है। डिज़ाइन में आपको यहां पर कोई शिकायत देखने को नहीं मिलने वाली है। रही बात फोन के बिल्ड क्वालिटी की, तो यह स्मार्टफोन आपको मेटल फ्रेम के साथ में देखने को मिलेगा जिस कारण से हाई लेवल का फोन लगता है |
सामने और बैक में आपको यहां पर ग्लास का सपोर्ट देखने को मिलने वाला है और पॉसिबली आपको फ्रंट में Corning Gorilla Glass Vects 2 का प्रोटेक्शन भी देखने को मिल जाएगा। जो की इस फोन की डिस्प्ले को काफी मजबूत बनाता है जिसे आप कही भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते है |यहां पर 1600 निट्स की हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। तो ओवरऑल देखा जाए तो इनडोर और आउटडोर में आपको यहां पर विज़िबिलिटी को लेकर के कोई खास इशू देखने को नहीं मिलने वाली है अब चलिए आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं अब यहां पर फोन के चिपसेट की तो इस फोन के अंदर आपको मिलने वाला है 3 Nm बेस Qualcomm Snapdragon 8 Elite का चिपसेट और आप सभी जानते हैं कि काफी यह ज्यादा पावरफुल चिपसेट है और आपको यहां पर 3 मिलियन के आस पास स्कोर निकाल कर देता है तो गेमिंग वगैरह में आपको यहां पर कोई शिकायत नहीं आने वाली है आसानी से आप 120fps तक की गेमिंग बहुत आसानी से कर सकेंगे। साथ में अगर आपको यहां पर कोई हाई एंड टास्क करना चाहें तो वहां पर भी आपको कोई भी दिक्कत देखने को नहीं मिलने वाला है । इन सभी के अलावा आपको यहां पर LPDDR 5X की RAM और UFS 4.0 का स्टोरेज भी देखने को मिल जाएगा। इन सभी के अलावा 120 Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट और 240 Hz की आपको यहां पर टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा तो यहां पर डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी मिलने वाली है। सो ओवरऑल परफॉर्मेंस फोन का यहां पर काफी जबरदस्त होने वाला है।
लुक मे हिट और पावर मे फिट

OnePlus 13s: यह फोन 186 ग्राम के साथ में आने वाला है। तो काफी लाइट वेट और स्लिम भी रहेगा।आपको यहां पर IP65 की रेटिंग देखने को मिलने वाली है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको यहां पर हल्के-फुल्के वॉटर और डस्क का प्रेडिक्शन देखने को मिलने वाला है|इस फोन के अंदर आपको मिलने वाली है 6.3 इंचेस की एक 1.5 के रेसोल्यूशन वाली AMOLED की पैनल देखने को मिलने वाली है। व्यूविंग एंगल्स काफी कमाल के रहेंगे और साथ ही साथ आपको डिस्प्ले से कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलने वाली है अब बात कर लेते हैं फोन के पावर हाउस की। तो इस स्मार्टफोन के अंदर आपको मिलने वाली है 6260mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और चार्जिंग के लिए आपको यहां पर टाइप सी वाली पोर्ट भी देखने को मिल जाएगी। तो ओवर ऑल बैटरी मॉड्यूल आपको यहां पर अच्छा देखने को मिल जाएगा और अगर आप यहां पर एक नॉर्मल यूजर हैं तो डेफिनेटली आपको यहां पर डेढ़ से 2 दिन का बैकअप बहुत आराम से मिलने वाला है।
शानदार कैमरा जो बनाए आप के हर पल को यादगार
OnePlus 13s: मेन कैमरा होगा 50 मेगापिक्सल का जहां पर आपको Sony का IMX 906 का सेंसर देखने को मिलने वाला है। यहां पर जो मेन सेंसर है, यह काफी कमाल का देखने को मिल जाएगा। आपको यहां पर इमेज आउटपुट काफी जबरदस्त देखने को मिल जाएंगे।साथ में OS का फीचर भी होगा। इसके अलावा आपको यहां पर 50 मेगापिक्सल का ही एक 2x टेलीटो लेंस भी देखने को मिलने वाला है और यह Samsung का JN5 सेंसर होने वाला है तो बैक कैमरा आपको यहां पर अच्छा देखने को मिल जाएगा। वहीं पर अगर हम फ्रंट की बात करें तो फ्रंट में आपको मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर। देखा जाए तो कैमरा सेटअप फोन का यहां पर काफी अच्छा रहने वाला है और साथ ही साथ आपको यहां पर काफी अच्छे ऑप्टिमाइजेशन भी देखने को मिलेगी। तो फोटो क्वालिटी में आपको यहां पर कोई शिकायत देखने को नहीं मिलने वाली है। रही बात यहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग की तो आपको यहां पर बैक कैमरा से 8K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देखने को मिल सकता है जोकि बहुत बेस्ट ऑप्शन है कैमरा का|
भारत मे कीमत और कौन सा वेरिएन्ट मिल सकता है

OnePlus 13s: इंडिया मे इसकी कीमत की बात करे तो यह ₹39,999 के आस-पास से शुरू हो सकती है और ग्रे, पिंक, ब्लैक, ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन कलर मे मिलेगा और 8 GB रैम 256 GB जो कि स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट होने वाला है और यह आपको Amazon पर जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा |
🛡️ डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी, जैसे कि आने वाले मोबाइल फोनों के बारे में विवरण, रिसर्च और उपलब्ध डेटा पर आधारित है। हम सटीक और नवीनतम जानकारी देने की कोशिश करते हैं, लेकिन रिलीज डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन में बदलाव हो सकता है। खरीदारी से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।
