परिचय
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025-26 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित एक नई कृषि कल्याण योजना है। इसका उद्देश्य कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ाना, किसानों की आय में सुधार करना, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
योजना के मुख्य उद्देश्य
- कृषि उत्पादकता बढ़ाना: कम उत्पादन वाले जिलों में आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों के माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाना।
- फसल विविधीकरण: किसानों को विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से स्थायी खेती के तरीकों को अपनाना।
- सिंचाई और भंडारण सुविधाएं: सिंचाई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और पंचायत/ब्लॉक स्तर पर उपज भंडारण की क्षमता बढ़ाना।
- वित्तीय सहायता: छोटे और सीमांत किसानों को सस्ते ऋण, सब्सिडी, और उच्च गुणवत्ता वाले बीज व उर्वरक प्रदान करना।
- तकनीकी सहायता: आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण देना।
लाभार्थी को क्या फायदा होगा
- 1.7 करोड़ किसान: योजना से लगभग 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
- छोटे और सीमांत किसान: विशेष रूप से इन किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
- महिला और युवा किसान: इन्हें कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है |
- कम उत्पादकता वाले 100 जिले: इन जिलों में रहने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी |
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह योजना मौजूदा कृषि योजनाओं के साथ समन्वय में काम करेगी ताकि उनमे और विस्तार हो सके |
- बजट 2025 में कृषि क्षेत्र के लिए अन्य घोषणाएं भी की गईं, जैसे बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना और असम में यूरिया प्लांट की स्थापना |
- योजना का कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से होगा, और सरकार जल्द ही चयनित जिलों की सूची जारी करेगी।
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना 2025 किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों में कृषि को लाभकारी और सतत बनाने की दिशा में काम करेगी। यह योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण भारत को समृद्ध बनाने में भी योगदान देगी।
- यह योजना आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme) से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य कम विकसित क्षेत्रों को और आगे बढ़ने का काम होता है |
जानिए आप कैसे आवेदन कर सकते है
आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। संभावित प्रक्रिया निम्नलिखित हो सकती है:
- आधिकारिक वेबसाइट pib.gov.in पर जाकर “Apply Now” सेक्शन में फॉर्म भरना।
- व्यक्तिगत और कृषि संबंधी जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक विवरण, भूमि रिकॉर्ड) अपलोड करना।
- नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, पंचायत, या बैंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते है |

