Site icon Rojana News

सोनू ने तोडा नेहा कक्कड़ और टोनी से रिश्ता आखिर ऐसा क्या हुआ देखे –

thlgm4pk_sonu-kakkar_625x300_13_April_25

This image is taken from Instagram

सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें सोनू कक्कड़ ने शनिवार शाम अपने ऑफिशियल X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा, आप सभी को ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि अब मैं दो  सुपरस्टार नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा ये फैसला गहरी भावनात्मक पीड़ा से लिया गया है और मैं आज वाकई निराश हूं ।

हाल ही में टोनी के बर्थडे पार्टी था जिसमे सोनू नहीं पहुची थी

हाल ही में टोनी कक्कड़ ने अपनी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो  शेयर किया है। पार्टी में कक्कड़ परिवार के सभी सदस्य और करीबी नजर आए हैं  बल्कि  यहां सोनू कक्कड़ नहीं दिखीं। साथ ही सोनू ने भाई टोनी के लिए कोई बर्थडे पोस्ट भी सोशल  मीडिया  पर शेयर नहीं किया ।

सोनू कक्कड़ तीनों सिंगर भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटे टोनी कक्कड़ हैं और सबसे छोटी नेहा कक्कड़ हैं। सोनू साल 2003 से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म दम के गाने बाबू जी जरा धीरे चलो से बतौर प्लेबैक सिंगर इंडस्ट्री में कदम रखा था।

सिंगर्स के प्रशंसकों के लिए सोनू कक्कड़ की पोस्ट बहुत चौंकाने वाली थी. सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने पोस्ट पर कमेंट करके इसकी वजह जानने के लिए पूछा. हालांकि, सोनू ने कुछ ही घंटों में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।
X image

भले ही सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर भाई-बहन से रिश्ते खत्म करने की अनाउंसमेंट कर दी है, हालांकि वो अब भी उन दोनों को फॉलो करती हैं।

सोनू कक्कड़ की पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ

बात फिल्मी गानो की करें तो सोनू कक्कड़ ने ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’, ये कसूर, ब्लू थीम, आली रे साली रे जैसे गाने  किए हैं। हिंदी गानों के अलावा सोनू कक्कड़ ने तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और नेपाली गाने भी गाए हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो दिसंबर 2006 मे वह नीरज शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनू कक्कड़ की इस पोस्ट पर लोग जहां कनफ्यूज्ड हैं वहीं कुछ हैं जो नेहा और टोनी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अब आगे देखिये नेहा और टोनी का इस पर क्या जवाब आता है उनके प्रशंसकों को जवाब का बेसब्री से इंतजार है ।


Add Your Heading Text Here

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Exit mobile version