Site icon Rojana News

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025:शानदार माइलेज के साथ दमदार बजट फ़्रेंडली SUV

Toyota Urban Cruiser

अगर आप एक परफेक्ट फैमिली SUV की तलाश कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है जिसका माइलेज बहुत ही दमदार है |हाइब्रिड मॉडल 27.97 km /लीटर का माइलेज देता है, जबकि सीएनजी मॉडल 26.6 km /किलोग्राम का माइलेज देता है।

 

शानदार डिज़ाइन जो भा जाये दिल को

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025 के डिजाइन की बात करे तो एक आधुनिक और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ प्रस्तुत की गई है, जो शहरी ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। इसमें नया बोल्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और आकर्षक अलॉय व्हील्स शामिल हैं जो इसको एक स्टाइलिश रूप देते है |गाड़ी का एप्रोच एंड डिपार्चर एंगल भी काफी शानदार मिलता है इस गाड़ी में। 4.3 मीटर की लेंथ और लगभग 1.6 मीटर के अराउंड हाइट मिलती है।साथ ही साथ साइड में देखेंगे तो ब्लैकआउट फिनिश में स्टील रिम मिलते हैं टायर की प्रोफाइल की बात करें तो 2560 RR 17 इंच के देखने को मिल जाते हैं जो  छोटे-मोटे गड्ढे जो है बिल्कुल पता नहीं चलते गाड़ी के अंदर।

अंदर बैठने पर आपको शानदार अनुभव होगा

Toyota Urban Cruiser 2025  के केबिन में बैठते ही एक प्रीमियम और आरामदायक एहसास होता है। अंदरूनी डिज़ाइन को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह न सिर्फ देखने में शानदार लगे, बल्कि उपयोग में भी अत्यंत सहज है |ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच मटेरियल और क्रोम एक्सेंट्स के साथ अंदर का लुक बहुत ही शानदार दिखता है सेंटर कंसोल पर 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले इसे एक बेहतरीन व प्रीमियम फील देते हैं।ओपन रूफ से रोशनी और हवा का बेहतरीन फ्लो आता है, जो केबिन को और भी खुला और अच्छा फ़ील  कराता है |

 

शानदार परफॉर्मेंस और जबरदस्त माइलेज

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025 का परफॉर्मेंस इसका सबसे बड़ा आकर्षण है  यह न सिर्फ शहर की भीड़भाड़ में स्मूद ड्राइव देती है, बल्कि हाइवे पर भी पावर और कंट्रोल का बेहतरीन संतुलन बनाए रखती है। इसकी इंजन परफॉर्मेंस, ड्राइविंग डायनामिक्स और माइलेज इसे सेगमेंट में एक खास पहचान दिलाते हैं यह स्मार्ट सिटी ड्राइविंग और लंबी दूरी के सफर  दोनों के लिए परफेक्ट है।

 

किफ़ायती कीमत और लग्जरी का शानदार समायोजन

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025 की भारतीय कार बाजार के लिए एक ऐसा विकल्प बनकर उभरी है, जो सीमित बजट में भी लग्ज़री का अनुभव देता है । इस SUV को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है जो प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं वो भी एक किफ़ायती दाम में।इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होकर अलग अलग वरीएन्ट के अनुसार कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है |

लम्बी वारंटी और चिंता मुक्त ड्राइविंग 

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025 टोयोटा अपनी हाइब्रिड  कारों के लिए बेजोड़ वारंटी भी प्रदान करता है। इसकी बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी के तहत है, जो आपकी लंबी ड्राइव को और भी भरोसेमंद बनाती है जिससे आप लंबे समय तक बेफ्रीक रह सके |

 

बड़ा लगेज स्पेस जिससे आप चिंतामुक्त  रहे

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025  बूट स्पेस की बात करें तो लगभग 373 लीटर का बूट स्पेस मिलता है तो आराम से लगेज वगैरह रखने में ऐसे कोई दिक्कत नहीं आने वालीहै । काफी सफिशिएंट पांच लोगों का आराम से इसके अंदर सामान आ सकता है और लोडिंग लिप भी कंप्लीट फ्लैट मिलती है तो सामान अंदर या बाहर निकालने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और अगर और भी ज्यादा लगेज रखना हो बूट में तो रियर सीट को कंप्लीट फोल्ड कर सकते हैं 60-4 स्प्लिट रेशियो के अंदर जिससे आप और भी लगेज रख सकते है |

 

बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Hyryder 2025 अगर आप एक परफेक्ट फैमिली SUV तलाश रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। Toyota इसे 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ पेश करती है। Global NCAP ने इसे क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। साथ ही साथ गाड़ी के सस्पेंशन जो है वो काफी कमाल के हैं एंड बेहतर सेफ्टी के लिए ऑल पो डिस्क ब्रेक मिलते हैं इस गाड़ी में। और गाड़ी की जो ब्रेकिंग है वो काफी ज्यादा लाजवाब है इस सेगमेंट के अंदर।

 

 

डिसक्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और लोगों की रूचि के आधार पर लिखा गया है। कृपया कार खरीदने से पहले डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ज़रूर जांचें।

Exit mobile version